भाजपा ने रीट परीक्षा धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

चित्तौड़गढ़। रीट परीक्षा धांधली के खिलाफ भाजपा का उपखंड बेगू पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ज्ञापन सौपा।
  ज्ञापन में बताया कि तानाशाही गहलोत सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा रीट 2021 में हुई धांधली के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग कर रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी एवं बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटनाक्रम की निंदा करते हुवे बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा संयुक्त रूप से बेगू उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार का विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया गया। 
   इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सीपी जोशी, चेची मंडल अध्यक्ष लीला शंकर धाकड़, नगर महामंत्री दिलीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष घीसा लाल मेवाड़ा, जिला मंत्री शिव लाल धाकड़, पारस जैन, जिला महामंत्री लाभचंद धाकड़ सरपंच नीलेश चतुर्वेदी तेजमल बोहरा, दीपक पंचोली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।