बिहार मेवाड़ मैत्री समिति द्वारा कल होगा बसंत पंचमी का आयोजन।

चित्तौड़गढ़।बिहार मेवाड़ मैत्री समिति द्वारा 5 फरवरी को बसंत पंचमी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सुबह 9:00 बजे पूजा का कार्यक्रम और दोपहर में 12:00 बजे प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। शाम को सुन्दर काण्ड का पाठ रखा गया है।
विगत 25 वर्षो से ये संस्था बसंत पंचमी का आयोजन कर रहीं है।
   संस्था के अध्यक्ष बृज किशोर स्वदेशी ने बताया कि इस पूजा को पूर्वी उतर के लोग माँ सरस्वती की वंदना करते है और फाग शुरु होने का महोत्सव बनाते है।