राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार।

कपासन। राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में चुनाव पर्यवेक्षक राजा राम मेघवाल बूंदी जिला अध्यक्ष, कोटा जिला अध्यक्ष मदन लाल वर्मा, कोटा सभा अध्यक्ष बनवारी लाल खटीक, बारां जिला संरक्षक घनश्याम वर्मा, निर्विरोध चुने गए। सभाध्यक्ष मदन लाल जाजोरिया, संरक्षक ए डी ओ नवल किशोर यादव सहीत बारां जिले की कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिलाध्यक्ष राम प्रसाद कोटड़ा, महामंत्री हेमा राम मेघवाल, जिला सचिव राकेश बैरवा, जिला उपाध्यक्ष यश पाल मीणा, संगठन मंत्री मोहन रैगर, जिला महिला मंत्री मधु मेघवाल का निर्विरोध मनोनयन किया गया। साथ ही प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने संगठन की मर्यादा एवम् गरिमा की शपथ दिलाई।