जैन कॉन्फ्रेंस की राजस्थान महिला शाखा ने किया चित्तौड़गढ़ एसपी का स्वागत।

चित्तौड़गढ़। ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की प्रांतीय अध्यक्ष नीता बाबेल एवं अन्य पदाधिकारियों ने चितोड़गढ़ पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन का स्वागत किया।
 अध्यक्ष बाबेल ने पुलिस अधीक्षक जैन को संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा सेवा कार्यो के साथ महिलाओं और बच्चों में धर्म संस्कार को बढ़ावा देने का कार्य भी कर रहे है। एसपी जैन ने जैन कॉन्फ्रेंस के कार्यो की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इसके कार्यो से कमजोर व असहाय वर्ग को लाभ होंगा। 
एसपी जैन का स्वागत करने में जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा प्रांतीय मंत्री चंदा कोठारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजू पितलिया, प्रांतीय मंत्री अंगूरबाला भड़कत्या, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य निर्मला बुलिया, नगीना मेहता, दिलखुश खेरोदिया, सरोज नाहर, संगीता चीपड़, प्रमिला बडाला 
विनीता लोढ़ा आदि शामिल थे। 
स्वागत के बाद प्रांतीय अध्यक्ष नीता बाबेल ने उपाध्यक्ष मंजू पितलिया के निवास पर बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को समर्पित भाव से जो दायित्व मिला है उसका निर्वहन करें। उन्होनें कहा कि धर्म की प्रभावना व जिनशासन की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर जैन संस्कार पाठशालाए खोली जाएगी एवं स्वाध्याय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस पहल को सफल बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है। सभी पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि जैन संस्कार पाठशालाए खोलने एवं स्वाध्याय शिविरों के आयोजन के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा।