नेशनल यूथ अवार्डी, चित्तौड़ की बेटी दिव्या का "वुमन एचीवर अवार्ड "के लिए चयन, 6 मार्च को नई दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित।

चित्तोडगढ़।गत 13 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का अभियान चला रही नेशनल यूथ अवार्डी, चित्तोडगढ़ की बेटी पर्यावरण मित्र दिव्या कुमारी जैन का "वुमन एचीवर अवार्ड "2022 के लिए चयन हुआ है, उसे यह सम्मान अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में 6 मार्च 2022 को"बेटी एक लक्ष्य,फाउंडेशन" द्वारा संस्कार भारती, कला संकुल,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिया जाएगा।
   दिव्या ने इस पुरस्कार के लिये फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए उसे व उसके कार्य के लिए होंसला बढाने वाला बताया है तथा कहा है कि यह सम्मान व पुरस्कार कार्य को गति प्रधान करते है तथा प्रेरक का कार्य करते है।
    दिव्या ने कहा कि उसका कार्य व परिश्रम रंग ला रहे है और इसे पूरी उम्मीद है 1 जुलाई 2022 से भारत मे सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगेगा ,"पॉलीथिन मुक्त भारत "का उसका सपना साकार होगा और न केवल मानव व मानव स्वास्थ्य को बल्कि समस्त पर्यावरण को भी इसके जहर से मुक्ति मिलेगी।