32 वा जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों के बीच केक काटकर मनाया।

डूंगला।भाजपा युवा नेता एवम जैन दिवाकर विचार मंच के युवा प्रदेश अध्यक्ष तथा राजस्थान जैन अल्पसंख्यक समाज के जिला अध्यक्ष  सिद्धार्थ तातेड का 32वा जन्मदिन आतिशबाजी एवं केक काटकर मनाया। जानकारी में श्यामलाल पुष्करणा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मित्र गणों ने मिलकर भाजपा युवा नेता सिद्धार्थ तातेड का 32वा जन्मदिन आतिशबाजी करते हुए  केक काटकर  मनाया। युवा नेता सिद्धार्थ तातेड ने जैन मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं जिला एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाजपा युवा नेता सिद्धार्थ तातेड  वर्तमान में जैन दिवाकर विचार मंच के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान जैन अल्पसंख्यक समाज के जिला अध्यक्ष है। तातेड ने गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाते हुए दान पुण्य किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान गणपत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि पिराना श्यामलाल पुष्करणा, अखिलेश दाणी  राधेश्याम शर्मा कटेरा, मंडल महामंत्री प्रकाश मेनारिया, अधिवक्ता पंकज गरावला, पालोद सरपंच प्रतिनिधि सुरेश डांगी, अर्जुन पुष्करणा, हेमंत डांगी बड़ी सादड़ी, पिरणा किशन करेरी, फलोदडा गरावला संगरिया आदि गांवो के युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।