चित्तोडगढ़-जिले में अहिंसा प्रकोष्ठ का गठनप्रकोष्ठ हेतु प्रभारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी नियुक्त।

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस, शहीद दिवस आदि के अवसर पर एवं भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों/ गतिविधियों के आयोजन को व्यापक बनाए जाने तथा अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु एक अहिंसा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

उक्त प्रकोष्ठ में निम्नांकित अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) को प्रभारी अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  इसी प्रकार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, मंडल वन अधिकारी, सचिव नगर विकास न्यास, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक), प्राचार्य, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग, सहायक निदेशक पर्यटन स्वागत केंद्र, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, आयुक्त नगर परिषद, जिला खेल अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र, सर्कल ऑर्गेनाइजर स्काउट गाइड, संग्रहालय अध्यक्ष फतह प्रकाश दुर्ग, जिला संयोजक गांधी दर्शन समिति दिलीप नेभनानी, सहसंयोजक गांधी दर्शन समिति गोपाल सालवी तथा पीयूष त्रिवेदी अहिंसा प्रकोष्ठ में सदस्य हेतु नियुक्त किए गए हैं।