युवाओ ने लिया स्वस्थ, सकारात्मक जीवन शैली के लिए लिया एक दिवसीय प्रशिक्षण।

चित्तोडगढ़।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के विभाग नेहरू युवा केन्द्र चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान के निर्देशानुसार ब्लॉक डूंगला में एक दिवसीय स्वस्थ, सकारात्मक जीवन शैली और फिट इंडिया पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके मुख्य वक्ता एकता सरुपरिया समाज सेविका, भागवंती तेली, सुशीला खटीक वार्ड मेंबर, क्लीन इंडिया, अच्छाई तेली, जन्नत बेगम, अंजू उपाध्याय डूंगला रहे। वक्ताओं ने युवाओ को जीवन शैली बेहतर बनाने, कोविड से बचने और सकारात्मक जीवन शैली बनाये रखने के तरीके बताये। एकता सरुपरिया ने आयुर्वेद के उपयोग , स्वच्छता में योगदान के लिए युवाओ को प्रेरित किया। भागवंती तेली  ने महिलाओ को अभिप्रेरित रहते हुए सकारात्मक विचारो के साथ आगे बढने के तरीको से अवगत करवाया। वार्ड मेंबर सुशीला देवी ने महिलाओ को स्वच्छता एव स्वस्थ रहने तरीकों एव सरकार के द्वारा स्वच्छता एव स्वस्थ के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के जानकारी दी एव भाग लेने के लिए आहान किया। प्रशिक्षण में 52 महिलाओं  ने भाग लिया। जिसमे मंडला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सहायक एकता सरुपरिया ने महिलाओ को नेहरू युवा केन्द्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण का संचालन स्वयं सेविका श्वेता सामर ने किया। 
  प्रशिक्षण में पूजा सामर, निकिता गांग, दुर्गा कुमारी, मुस्कान, विष्णु कुंवर, मैना कुंवर  इत्यादि उपस्थित रहे।