विधायक कार्यलय पर नगर मंडल की बैठक विधायक आक्या के नेतृत्व में सम्पन्न।


चित्तोडगढ़। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सशक्त मंडल, सक्रिय बुथ समिति, पन्ना प्रमुख निर्माण एवं बूथ सत्यापन अभियान को लेकर संपूर्ण प्रदेश में एक साथ-एक ही दिन समस्त मंडल कार्यसमिति बैठक के तहत राणा राज सिंह मण्डल की कार्यसमिति बैठक रविवार को हुई।
  जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में प्रत्येक मंडल पर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है जिसके अंतर्गत विधायक कार्यलय पर विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ नगर मंडल की बैठक सम्पन्न हुई।
 इस दौरान विधायक आक्या के साथ ही पूर्व सभापति सुशील शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता आईएम सेठिया, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, नगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।