गुरु गोविंद सिंह जयंती के पावन पर्व पर सिख समाज के द्वारा फल मास्क वितरण।

भूपालसागर। सिख समाज द्वारा गुरु गोविंद सिंह जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अवतार सिंह ने बताया कि सिखों के समाज के धर्म गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना साहिब में हुआ। इसे प्रकाश पर्व कहा जाता है, गुरु गोविंद सिंह जी की  जयंती मनाई जा रही है। गुरु गोविंद सिंह ने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया था। सिख धर्म के मान्यताओं के अनुसार, उन्होंने ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सचाई की राह के लिए समर्पित कर दिया था, गुरु गोविंद सिंह जी के विचार और शिक्षाएं आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बनी  हुई है। इस मौके पर गुरु गोविंद सिंह देव की तस्वीर पर पूजा-अर्चना की गई। साथ ही संकीर्तन भी किया भी किया गया। 
इस अवसर पर अवतार सिंह वार्ड पंच ने नरेगा श्रमिकों को फल, चाय बिस्कुट एवं सभी श्रमिकों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित किये। इस मौके पर पंचयात उपसरपंच भेरूलाल जाट, सचिव नवनीत सोनी, वार्डपंच रामेश्वर बंजारा, रूपलाल माली, सम्पत भील आदि उपस्थित थे।