नेता प्रतिपक्ष कटारिया का निम्बाहेड़ा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत।

निम्बाहेड़ा। राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में छोटीसादड़ी उपखण्ड के महुड़िया गांव जाने के दौरान भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड के ढोरिया चौराहा, निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी मार्ग पर मड्डा चौराहा एवं बाड़ी ग्राम में उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
    पूर्व गृह मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया गुरुवार को  छोटीसादड़ी उपखण्ड स्थित महुडिया ग्राम में प्रशासन द्वारा पिछले दिनों कांग्रेस सरकार के दबाव में जणवा समाज के भवन को गिराए जाने को लेकर पीड़ित पक्ष से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान निम्बाहेड़ा नगर एवं ग्रामीण भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
   कटारिया का ढोरिया चौराहा पर भाजपा पश्चिम मण्डल निम्बाहेड़ा द्वारा पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में उपजिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बड़ौली, प्रधान बगदीराम धाकड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बरसिंह अहीर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, मण्डल महामन्त्री राजेश जैन, गोपाल धाकड़, मण्डल उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ढोरिया, सोहनलाल मेनारिया, मण्डल मंत्री पुष्कर धाकड़, जीएसएस अध्यक्ष किशनलाल धाकड़, मुन्नालाल धाकड़, पूर्व सरपंच शिवनारायण धाकड़, रामपाल मेघवाल, बद्रीदान चारण, कमलेश चावत, रमेश बोरीवाल, मेघराज जाट, यशवंत मेनारिया एव निम्बाहेड़ा- छोटीसादड़ी मार्ग मड्डा चौराहा पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, बसन्तीलाल जैन, प्रकाश धींग, एसटी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, नगर मण्डल महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, प्रहलाद राजोरा, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, भाजयुमो अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महेंद्र जाखड़, सिद्धार्थ बोड़ाना, विक्की जेतावत, पार्षद सुधा सोनी, कैलाश जाट, कैलाश सेन, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी सलीम खान, संरक्षक अज़ीज़ कुरैशी नगर अध्यक्ष हाजी असलम खान, फजले महमूद छिपा, रिज़वान नीलगर मुन्ना, हसन, फिरोज अब्बासी, अतीक, भाजपा महिला अध्यक्ष आरती शर्मा, इंद्रा भाम्भी, रेखा प्रजापत, लक्ष्मी कोठारी, मंजू भराडिया, लीला कुमावत, माधुरी अग्रवाल, सीता मोरवाल, रेखा अजमेरा, रागिनी आमेटा, रेखा, वसीटा, संगीता दुकरे, एकता मराठा, तृप्ति कुमावत, सुधा बारिया तथा बाड़ी में पूर्व सरपंच बलवंत सिंह चपलोत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, मण्डल उपाध्यक्ष संजय चपलोत, पूर्व सरपंच शान्तिदास बैरागी, जीएसएस अध्यक्ष उत्तम चंद जाट, भइय्या लाल सुथार, बूथ अध्यक्ष देवीलाल कुमावत, नंदकिशोर कुमावत, प्रहलाद तेली आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।