ग्राम पंचायत में रद्‌दी प्लास्टिक, लौहा एवं अन्य कबाड़ी सामन की हुई निलामी


भूपालसागर। भूपालसागर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत आकोला में रद्‌दी प्लास्टिक, लौहा एवं अन्य कबाड़ी सामन को 7 जनवरी को निलामी किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा खुली बोली लगाई गई। बोली हेतु  ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित शर्तें के मुताबिक बोली से पूर्व 500 / - अमावत राशि जमा हुई, उसके पश्चात शुक्रवार को 3.30 पर बोली दाताओं ने बोली लगाई गई जिसमें सदाम हुसैन, भगवान लाल माली, मुश्ताक अहमद, पीरू शाह, सम्पत लाल भील, मदनलाल बंजारा, जाकिर हुसैन बोलीदाताओं ने सरकारी पंचायत बोली से प्रराम्भ कर 21 हजार दो सौ रूपये मे मुशताक अहमद के बोली छूटी।
   इस मौके पर सरपंच तारा मालीवाल, उपसरपंच भेरूलाल जाट, ग्राम विकास अधिकारी पारस विश्नोई, पटवारी किरण पंजाबी, वार्डपंच रूपलाल माली, कमला रेगर, रामेश्वर बंजारा, रोशनलाल रेगर आदि उपस्थित थे।