पदोन्नति पर दी विदाई एवम बधाई।

कपासन।व्याख्याता संजय कुमार कोदली को प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा में पद्दोनत होने पर पूर्व पदस्थापित विद्यालय सुवानिया द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य शीला आमेरिया ने संजय कुमार कोदली द्वारा विद्यार्थियो को प्रदत ज्ञान एवम् कौशल को विद्यार्थी जीवन में भुलाए नहीं भुला सकते हैं वक्तव्य के माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम में व्याख्याता अजय पाल, लादू लाल गाडरी, नारायण लाल जोशी, जगदीश जायसवाल, रामेश्वर मूंदड़ा, वंदना सोनी, पुष्पा कुम्हार, श्याम लाल जटिया, एस एम सी अध्यक्ष विष्णु कुमार मेनारिया, एवम् राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खुंटिया के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार बांगड़, रवि खटीक, चंद्र कला, दीपिका स्वामी सहित विद्यालय स्टॉफ एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।