अखिल मारवाड़ी महिला सम्मेलन नववर्ष मिलन समारोह मनाया, विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन।

चित्तोडगढ़।अखिल मारवाड़ी महिला सम्मेलन चित्तौड़गढ़ शाखा के बैनर तले नववर्ष के उपलक्ष्य में मणिकर्णिका ग्रुप की ग्रुप लीडर बनिता पोखरनाके नेतृत्व में शिल्पा पोखरना, मधु सेठिया,अनिता भड़कतिया, रंजना भंडारी,निशा भण्डारी, संजना भंडारी,तरुणा  जागेटिया, स्वीटी भड़कतिया, खुशबू बोहरा, मोनिका मेहता, मोनिका सोमानी, हिना अजमेरा, प्रिया बोहरा, एवँ अंकिता पोखरना सभी सदस्यों ने मिलकर आकर्षक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम का आयोजन किया।
  सम्मेलन की मीडिया प्रभारी सरस्वती शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव लीला आगाल, उपाध्यक्ष उषा रान्धड़, जनजागरण प्रमुख आशा पोखरना,रक्तदान प्रमुख अर्चना मोदानी, महिला सशक्तिकरण प्रमुख शशि सनाढ्य ,महिला एवँ बाल विकास प्रमुख शशिकला गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री ममता आगाल,आईटी प्रमुख प्रतिभा जैन एव मीडिया प्रभारी सरस्वती शर्मा इत्यादि कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सरस्वती वंदना करके किया गया, तत्पश्चात आकर्षक प्रतियोगिता, गेम्स के साथ साथ मणिकर्णिका नाम के अनुरूप रानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा से सम्बंधित प्रस्तुति ग्रुप सदस्यों द्वारा दी गई। 
 कार्यक्रम का संचालन स्वीटी भड़कत्या, खुशबू बोहरा द्वारा किया गया, इसके अलावा रैंप वॉक द्वारा आकर्षक प्रतियोगिता का आयोजन प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किया गया जिसमें प्रथम स्थान उषा रान्धड़, द्वितीय स्थान नीलम बांगड़ ने प्राप्त किया।  इसी बीच सचिव लीला आगाल द्वारा मणिकर्णिका ग्रुप से समन्धित विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का मनोरंजन बरकरार रखते हुए संख्याओं के आधार पर ग्रुप बनाने का गेम सभी को खिलाया गया जिसमें प्रथम स्थान झाँसी ग्रुप की बबिता विजयवर्गीय, द्वितीय स्थान पन्ना ग्रुप की मोनिका चण्डक एवँ तृतीय स्थान केसरी ग्रुप की शशिकांता जागेटिया ने प्राप्त किया, कार्यक्रम संयोजिक मणिकर्णिका ग्रुप की ग्रुप लीडर बनिता पोखरना द्वारा महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में विचारों से सभी को प्रेरित करते हुए महिलाओं का समाज में सम्मान विषय पर विचार व्यक्त किये। आयोजन की समाप्ति पर ग्रुप सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।