बेगू भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का किया स्वागत

 बेगू विधानसभा क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेनाल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान के निजी रिसॉर्ट् में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का बेगूँ विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया। जिस के बाद रिसॉर्ट् में संगठन से संबंधित स्थानीय मुद्दो पर चर्चा की। 
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश सह संयोजक पारस जैन, भाजपा जिला मंत्री शिव लाल धाकड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री लाभ चंद धाकड़ शादी, पूर्व भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव पगारिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओंकार लाल धाकड़ नयागांव, भाजपा नगर महामंत्री दिलीप अग्रवाल, जीएसएस बेगूँ डायरेक्टर कन्हैयालाल ओझा, पूर्व भाजयुमो नगर महामंत्री पवन कुमार दक, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष श्याम सुंदर टेलर, पूर्व  भाजयुमो नंदवाई मंडल अध्यक्ष भेरूलाल धाकड़ नाल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहें।