भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को डूंगला में हुई आयोजित।


डूंगला।भाजपा मंडल डूंगला की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रविवार को डूंगला में जिला अध्यक्ष कार्यालय पर हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकिया ने की। मुख्य अतिथि मंडल प्रवासी एवं विस्तारक राजेश बारेगामा, अति विशिष्ट अतिथि प्रधान बगदी  बाई मीणा, विशिष्ट अतिथि उप प्रधान रणजीत सिंह सारंगदेवोत एवं मंडल महामंत्री पूरणमल अहीर, प्रकाश मेनारिया थे। मंडल प्रवासी एवं विस्तारक राजेश बारेगामा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आजीवन सहयोग निधि एवं बूथ सत्यापन को लेकर मंडल पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से विस्तार रूप से चर्चा की। इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकिया ने 10 जनवरी से सांसद खेलकूद महाकुंभ का आगाज होने वाला है, उस कार्यक्रम में प्रत्येक पंचायत स्तर से एक कबड्डी की टीम को तैयार करना है। 10 जनवरी को उपखंड मुख्यालय पर 26 पंचायतों की टीम डायमंड खेल मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में विजय टीम को जिला मुख्यालय की टीम के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। 
 इस कार्यक्रम में प्रधान बगदी बाई मीणा, उपप्रधान रणजीत सिंह सारंगदेवोत, पूरण मल अहीर आदि  वक्ताओं ने संबोधित किया। बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय सिंह सारंगदेवोत, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल भट्ट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरक लाल जणवा, एससी मोर्चा अध्यक्ष एवं सरपंच बिलोदा राजमल सरगरा, करसाना सरपंच नारायण लाल मेनारिया, सेमलिया सरपंच प्रतिनिधि राजमल डांगी, देलवास गोपाल धाकड़ डूंगला, लाल सिंह मीणा एवं शक्ति केंद्र संयोजक, बुत अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंबालाल पाटीदार ने किया।