गणतंत्र दिवस पर मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की अनूठी पहल

 श्री महेन्द्र धाकड़
चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा। 73 वें गणतंत्र दिवस पर मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष शिल्पा जैन के नेतृत्व में संगठन द्वारा सरकारी प्राथमिक विद्यालय मेवातीयों की झोपड़ियां (करथाना)मैं गरीब जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों को 44 किराना किट वितरण किए गए एवं साथ ही बच्चों एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई और साथ उनको हर संभव कानूनी एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश जोशी द्वारा किया गया।  शिल्पा जैन द्वारा संगठन के द्वारा किए गए कार्यों एवं महिला एवं बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। एवं संगठन द्वारा संकल्प लिया गया कि हर वर्ष गणतंत्र दिवस इसी तरह मनाया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में संगठन के भगवती प्रजापत, मनीषा मोदी ,रेखा पारख, नेहा जैन, दिव्या बहरानी, रत्ना चुगवानी ,सुनीता पारख ,वर्षा चपलोत ,अंजू बाबेल, दिव्या सिंधवी ,स्कूल के प्रधानाध्यापक बलवंत जी जैन अध्यापक बृजेश वैष्णव गणेश लाल गुज्जर आदि मौजूद थे।