निम्बाहेड़ा-भाजपा नगर महिला मोर्चा नव गठित कार्यकारिणी का पूर्व मंत्री कृपलानी ने किया स्वागत।

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर महिला मोर्चा निम्बाहेड़ा की नव गठित कार्यकारिणी का शुक्रवार को पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
भाजपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा व नगर अध्यक्ष भाजपा नितिन चतुर्वेदी की विशेष उपस्तिथि में आयोजित स्वागत समारोह में महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, उपाध्यक्ष लीला कुमावत, रत्ना चुगवानी, एकता मराठा, मंजू भराडिया, इशिका कृपलानी, रेखा वसिटा महामंत्री शिल्पा बोडाणा, रेखा प्रजापत एवं लक्ष्मी कोठारी, मंत्री लीला सोनी, नीलू माली, तृप्ति करोडीवाल, संगीता डुकरे, कृष्णा पंचोली, कोषाध्यक्ष रेखा नवलखा, संगठन मंत्री माधुरी अग्रवाल, प्रवक्ता श्वेता राजोरा, कार्यालय प्रभारी रेखा अजमेरा, प्रचार प्रसार मंत्री सीता मोरवार, मीडिया प्रभारी रागिनी आमेटा, सोश्यल मीडिया प्रभारी मेघा श्रीवास्तव, मन की बात प्राभारी सुधा बारिया सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्याओं का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, नगर मण्डल महामंत्री मयंक अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष कमला देवी मराठा, ममता शारदा, गिरजा शर्मा, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष वर्षा कृपलानी, निर्मला शर्मा, मोहिनी बोयत, पूर्व अध्यक्ष गीता कुंवर, राधा देवी गुप्ता आदि ने भी नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी एव संगठन सकारात्मक सोच के साथ अच्छा कार्य करे इस हेतु शुभकामनाये दी।