सेवानिवृत्ति पर शहर कोंग्रेस उपाध्यक्ष सुवालका के नेतृत्व में चन्देरिया वासियों ने किया अभिनन्दन।

बिरला सीमेंट प्लांट से गौरवमयी सेवा के बाद  सेवानिवृत्त होकर आने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक दुलाराम का  शहर कोंग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हंसराज सुवालका के नेतृत्व में अभिनन्दन किया गया।
 जानकारी के अनुसार क्षेत्र के वार्ड 1 निवासी दुलाराम गुर्जर के सेवानिवृत्ति पर अभिनन्दन समारोह आयोजित कर हंसराज सुवालका शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व बिरला सीमेंट समस्त स्टाफ द्वारा ने ढोल नगाड़ों के साथ माला पहनाकर सम्मान किया गया।
 इस दौरान बलवीर जाट, चंद्रसिंह भाटी, जीवराज सिंह, कुरडाराम, विक्रम सिंह, जीवन सिंह, शेर सिह, पिंटू सिंह, उगमाराम प्रजापत, पेमाराम गुर्जर, राजेश गुर्जर, भंवर सिंह शेखावत, अमर सिंह नरुका, भगवान पुरी, वर्दीचंद बंजारा, कस्तूर बंजारा, रूपलाल बंजारा, आदि सहित चन्देरिया क्षेत्र के नागरिक मोजुद रहे।