अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष को राजकाम ने किया सम्मानित।

 चित्तोडगढ़।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की चित्तौड़गढ़ ईकाई ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सरोकार क्षेत्र में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों हेतु चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष रितेश सक्सेना को उत्कृष्ट उल्लेखनीय योगदान हेतु राजस्थान कायस्थ महासभा द्वारा उनके वार्षिक कार्यक्रम में सम्मानित कर एकजुटता की परिकल्पना को साकार करने का बेहतरीन प्रयास किया गया है और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुबोधकांत सहाय जी द्वारा कायस्थ एकता हेतु किये जा रहे प्रयासों को सम्बल प्रदान किया है।
 इस अवसर पर डाक्टर एम बी बक्षी, डाक्टर अमित श्रीवास्तव,  डाक्टर दीप्ति श्रीवास्तव, नरेश सक्सेना, जे पी भटनागर , राजेन्द्र प्रसाद भटनागर गणमान्य नागरिकों सहित राजकाम के सदस्यगण उपस्थित रहे।
  जिलाध्यक्ष रितेश सक्सेना को उनकी इस उपलब्धि पर अभाकाम की महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सक्सेना ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।