शंभूपुरा में श्याम भक्तों का किया सम्मान, नववर्ष मिलन समारोह मनाया।

चित्तोडगढ़।शंभूपुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम रंगीला बजरंग मित्र मंडल द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह मनाते हुए कहीं भामाशाह व श्याम भक्तों का उपरना ओढाकर सम्मान किया।
  इस सम्मान समारोह में खाटू बाबा का मनमोहक दरबार सजाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। यह सम्मान समारोह निंबाहेड़ा गौशाला के गौ भक्त पंडित राधेश्याम जी सुखवाल के सानिध्य में आयोजित हुआ।
  कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष गोपाल नामदेव ने किया, आभार प्रकट सचिव विजय शर्मा द्वारा किया गया।
  कार्यक्रम में शंभूपुरा थानाधिकारी रमेश कविया, त्रिलोक चंद जाट,  स्थानीय सरपंच अजय चौधरी, रामप्रसाद जाट, कालू राम जाट, दिनेश आगाल, भजन जिज्ञासु, देव शर्मा, गोपाल लाल शर्मा, चरण सिह जाट, हरिसिंह जाट, ओम प्रकाश गदिया, हेमंत कोठारी, गंगाराम शास्त्री, मनोहरलाल जैन, राजकुमार जैन, चतुर्भुज कल, बालमुकुंद गदिया, मोहनसिंह जाट, प्रकाश चन्द्र जैन, सहित मंडल के पदाधिकारी ओर श्याम भक्त मोजुद रहे।
  अंत मे महाआरती के बाद श्याम प्रसादी का आयोजन हुआ।