आलाखेड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

आलाखेडी,  डूंगला उपखंड क्षेत्र के गांव आलाखेड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार शाम 8 बजे आयोजित हुआ।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व जिला महामंत्री अम्बा लाल मेनारिया ने बताया कि  समस्त ग्रामवासियान आलाखेड़ी द्वारा गांव आलाखेड़ी का नाम पूरे मेवाड़ क्षेत्र में रोशन करने पर श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण  में अपने गांव की 1.डॉ. रामकन्या मेनारिया पुत्री स्वर्गीय कनक मल जी मेनारिया का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी मैं महिला वर्ग में पूरे राजस्थान में प्रथम रैंक पर चयन होने पर  
2 चंदा मेनारिया पुत्री गौरीशंकर मेनारिया द्वारा कक्षा 10 में 95.50% के साथ जिला स्तर पर प्रथम तथा कक्षा 12 में 100 परसेंट अंक प्राप्त करने तथा महारानी कॉलेज जयपुर में सलेक्शन होने पर
3 मीनाक्षी मेनारिया पुत्री देवीलाल मेनारिया का कक्षा 10 में 93.50 परसेंट तथा कक्षा 12 में 99.50% प्राप्त करने पर
4 पुजा मेनारिया पुत्री मुकेश मेनारिया द्वारा कक्षा 10 में 91.50% से  तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगरिया टॉप करने तथा कक्षा 12 में 98.40 प्रतिशत प्राप्त करने तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगरिया टॉप करने पर
5 धर्मेश मेनारिया पुत्र परसराम मेनारिया द्वारा कक्षा 10 में 97.5 परसेंट प्राप्त करने तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संगरिया में पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर
6. पायल मेनारिया पुत्री गोपाल मेनारिया द्वारा कक्षा 10 में 95% प्राप्त करने तथा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर
7. अंजलि मेनारिया पुत्री देवी लाल मेनारिया द्वारा कक्षा 10 में 97% प्राप्त करने पर तथा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर
8. दिलीप पिता लालचंद मेनारिया द्वारा कक्षा 10 में 91% तथा कक्षा 12वीं में 98% प्राप्त करने पर प्रतिभाओं का सम्मान वरिष्ठजनों द्वारा ओपर्णा, प्रशस्ति पत्र तथा राधा कृष्ण भगवान की तस्वीर प्रदान कर किया गया तथा गांव की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा सभी प्रतिभाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह का संचालन बालमुकुंद मेनारिया राजस्थान पुलिस द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजमल मेनारिया, सोहन लाल मेनारिया, ओंकार लाल मेनारिया,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बा लाल मेनारिया, गोपाल मेनारिया, दिनेश मेनारिया, कालू राम मेनारिया, मांगी लाल मेनारिया, जीवन मेनारिया, निखिल मेनारिया, दशरथ मेनारिया, घनश्याम मेनारिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तथा सम्मान समारोह के बाद मिठाई व फल वितरण किया जाकर गांव की वरिष्ठजनों द्वारा बच्चों को आशीर्वाद दिया जाकर आने वाली युवा पीढ़ी की हौसला अफजाई कर विद्यार्थियों में नए जोश के साथ पढ़ाई कर भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर समाज तथा गांव का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया गया l