52 छात्राओं मिली साइकिल एवम विद्यालय को आर ओ वाटर कूलर।

कपासन। प्रधान भैरू लाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंगाना में छात्राओं को साईकिल वितरण समारोह सहित इंटर लॉकिंग सड़क का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम देवी अहीर सरपंच ग्राम पंचायत मुंगाणा, विशिष्ठ अतिथि हर्ष वर्धन सिंह गाडन उप प्रधान पंचायत समिति कपासन, मोसम देवी जाट जिला परिषद सदस्य, कृष्णा चासटा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, डॉक्टर राम सिंह चुंडावत, घन श्याम गौड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कैलाश चंद्र अहीर, साहित विधान सभा अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाट मेवदा सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। विधान सभा अध्यक्ष ने विद्यालय में 80 हजार लागत का आर ओ वाटर कूलर भेंट किया। 
कार्यक्रम का संचालन रतन लाल जाट वरिष्ठ अध्यापक ने किया। साथ ही आभार व्यक्त चंदन बाला पारीक प्रधानाचार्य ने किया।