श्री चित्रगुप्त मंदिर के 32वे स्थापना दिवस पर रूद्राभिषेक, हवन-पूजन और महाआरती का हुआ आयोजन

चित्तौड़गढ़। धर्मराज श्री चित्रगुप्त मंदिर के 32वे स्थापना दिवस के अवसर पर गुरूवार को मंदिर मंडल अध्यक्ष अनिल सक्सेना के सानिध्य में अभिषेक, हवन-पूजन और महाआरती का आयोजन संपन्न हुआ ।
सर्वप्रथम सुबह मंदिर मंडल अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने पंडित कन्हैया लाल शर्मा के मौजूदगी में भगवान श्री चित्रगुप्त का दुग्ध से रूद्राभिषेक किया। इसके बाद श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चन्द्रकिशोर सक्सेना, महासचिव शाश्वत सक्सेना, कोषाध्यक्ष हीरा सिंह माथुर और कायस्थ विकास परिषद के जिला अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव ने दुध, दही, घी, शक्कर, शहद और फल से अभिषेक किया।
भगवान श्री चित्रगुप्त का अभिषेक होने के उपरांत हवन-पूजन किया गया। शाम को 1000 दीपदान किये गये। इसके बाद महाआरती हुई और महाप्रसाद का वितरण किया गया।