भाजपा की जनआक्रोश रैली में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशाध्यक्ष पुनिया सहित नेताओ ने कोंग्रेस पर साधा निशाना।


 चित्तौड़गढ़ में जन आक्रोश रैली को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया करीब एक बजे कपासन चौराहे पहुंचे जहां पर भाजयुमो द्वारा भव्य स्वागत किया गया गया उसके बाद एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा आदि द्वारा जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया इसके बाद पुनिया सभा स्थल श्रीनाथ वाटिका पहुंचे जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
 मंचासीन अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय, जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुन लाल जीनगर व ललित ओस्तवाल, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, दीनदयाल मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश झंवर, उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, हर्षवर्धन सिंह रुद, लक्ष्मण सिंह खोर, आई एम सेठिया, सिपी नामधरानी, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सिंहपुर, पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान व सुशीला जीनगर आदि का विभिन्न जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व नगर कार्यकारिणी द्वारा 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन भूमि विकास बैंक चेयरमैन कमलेश पुरोहित ने किया।
  स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष गौतम दक ने करते हुए सभी का अभिनन्दन किया।
  जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कॉंग्रेस को चेतावनी देकर पूछता हूं कि तुमने तीन साल में एक पत्थर भी लगाया हो तो बताओ कुछ भी नही किया, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कोंग्रेस का एजेंट कहा, उन्होंने कहा आप हमारे लोगो का चुन चुन कर बदला ले रहे हो हमारी सरकार आते ही ब्याज समेत कर्ज चुकाएंगे, उपखण्ड अधिकारियों के लिए कहा यही पोस्टिंग होगी हिसाब बराबर करेंगे।
  बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल ने कहा प्रसासन गांव के संग अभियान में कोई काम नही हो रहा बस भाजपा वालो के साथ भेवभाव पूर्ण कार्य कर रहे है, बिजली विभाग द्वारा गलत तरीके से वीसीआर भरी जा रही, वसुंधरा राजे के कार्यकाल की सराहना की।
   स्थानीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या बोले कोंग्रेस ने लूट के अलावा और कुछ नही किया, विकास के नाम पर शून्य, आगामी चुनाव में सारी की सारी सीटे हम जीतेंगे, चंबल का पानी और मेडिकल केंद्र की देन है ऐसे ही कोंग्रेस वाहवाही ना लुटे।
   कपासन विधायक अर्जुन जीनगर बोले कॉंग्रेस सरकार ने कोरोनो में भी जनता की सुध नही ली, पप्पु ने आकर हिन्दू ओर हिंदुत्व को अलग बताया, ये हिंदुओ को लड़ाने का काम कर रहे, पप्पु पुरुष तो है लेकिन पुरुसत्व नही वह ऐसा बोलकर गया।
   जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय ने कहा 3 साल पूरे होने पर गहलोत सरकार ने स्वयं कि पीठ थपथपाई लेकिन जनता शामिल नही हुई, चित्तोडगढ़ में आज जनआक्रोश देखने के बाद में कहता हूं चुनाव 2023 में हो या 2024 में भाजपा ही जीतेगी, इस सरकार ने अपराधीकरण कर दिया है, भ्रष्टाचार के लिए इन्होंने भ्रष्ट लोगो को ऊंचे पदों पर लगा लिया है, हर परिस्थिति में भाजपा की सरकार बनेगी।
  सांसद सीपी जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कॉंग्रेस पत्थर पर नाम लिखवाने के लिए आई लेकिन हम तो दिलो पर नाम लिखवाते है, उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज और चंबल के पानी केंद्र सरकार ने दिए, ये ऐसे ही वाहवाही लूट रहे, जब ये किसानों के साथ ऐसा व्यवहार करते है तो दुख होता है, वो बोले एक मूर्ख ने कहा कि हिन्दू ओर हिंदुत्ववादी अलग है हम गर्व से कहते हम हिन्दू है और 36 कोम को साथ मे लेकर चलते है।
  पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी बोले अशोक गहलोत तो पुरुस्कारी करने वाला है पैसे तो आगे से आ रहे है, लेकिन खुद के बता देते है, ये हमे डुबाने का काम करते है, उन्होंने राहुल गांधी के लिए ताली बजवाई ओर बोले यह महात्मा गांधी का सच्चा चेला है कि कोंग्रेस को खत्म करके ही जायेगा, हिन्दू ओर हिंदुत्ववादी की राहुल गांधी की बात कही, बोले पता नही कहा से ट्रेनिंग लेकर आया, उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में मथुरा का कार्य भी पूरा करेंगे, कोंग्रेस ने सभी को लड़ाने का काम किया, वसुंधरा राजे के राज में जितने कार्य हुए उतने कभी नही हुए, हमने जो भी योजनाएं शुरू की उनका कोंग्रेस सरकार ने सत्यानाश कर दिया।
  प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पुनिया बोले वीरभूमि पर खड़ा होकर कहता हूं महिलाओ पर अत्याचार बढ़े है, मातृशक्ति इनको कभी माफ नही करेगी और परिणाम 2023 में देखने को मिलेगा, उन्होंने कहा, किसानों को बिजली के कनेक्शन नही मिल रहे, बेरोजगार आये दिन सड़को पर उतर रहे, किसानों का कर्जा माफ नही किया, महिलाओ का उत्पीडऩ हुआ है,   प्रदेश में यह हालत है कि किसान कर्जे में डूबकर आत्महत्या कर रहे एक ने लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली ओर कहा इसका जिम्मेदार मुख्यमंत्री है, राजस्थान में पहली बार सबसे ज्यादा महिलाओ के मुकदमे दर्ज हुए और मुख्यमंत्री कहते है महिला से सम्बंधित मामले 45 प्रतिशत झूठे है, महिलाओ के गैंगरेप बढ़े है, इन्ही मातृशक्ति की बद्दुआ लगेगी और आपको 2023 में शासन से खींचकर सड़क पर ले आएगी।
   इसके बाद सभी नेताओं के साथ हजारो कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां बेनर लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल जनआक्रोश रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे जहा पर कलेक्ट्रेट परिसर के सामने ही रोड़ पर बैठकर जमकर सभी ने नारेबाजी की।