छात्र एवं विभिन्न संगठनों ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का चित्तौडगढ़ आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा विधानसभा में छात्र हितों के मद्दे नजर रीट परीक्षा में हुए घोटाले का विरोध करने पर चित्तौड़गढ़ के छात्र एवं विभिन्न संगठनों ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का चित्तौड़गढ़ आगमन पर स्वागत किया।
  परशुराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच एवं सैनी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजन माली ने बताया कि विधानसभा सत्र में छात्र हितों की बात रखने के लिए आज चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का विभिन्न संगठनों के छात्रों ने माला ओर उपरना पहनाकर  स्वागत किया।
    मोनू सोनी ने बताया कि इस अवसर पर विधायक महोदय ने समस्त छात्रों के लिए एक संदेश दिया है कि भारत के समस्त छात्र देश का भविष्य है और देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही होने देंगे और साथ ही रिट परीक्षा घोटाले में जो जो शामिल है उनको बक्शा नही जाएगा और आक्या ने यह भी बताया कि उनके निलंबन से वो डरते नही है घोटाले का सच जनता के सामने लाकर रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, विधायक राजेन्द्र सिंह राठौड़ आदि के नेतृत्व में यह विरोध जारी रहेगा तथा आने वाले समय मे धरना प्रदशन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर समस्त छात्रों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर विधायक की हौसला अफजाई की साथ ही राज्य सरकार का नारेबाजी कर विरोध किया।
   इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, जिला कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र झंवर महामंत्री, विश्वनाथ टांक पूरण सिंह राणा, गिरीश दीक्षित, सतपाल दुआ, लोकेश त्रिपाठी, सुधीर जैन, भरत जागेटिया, नवीन पटवारी, राजकुमार कुमावत, मुकेश छीपा, रवि मेनारिया, रवि वीरानी, पुरषोत्तम सिकलिकर, शिव प्रजापत, मोनु सलूजा, नंदलाल मेनारिया, पिंटू मोदी, सत्यनारायण वैष्णव, हरप्रीत सोनी, रश्मि सक्सेना, राजेश मोची, युवराज आर्य, रोहित माली, चेतन गोड मोहित गौड, शांतिलाल गुर्जर, सावन सोनी, नवनीत सोनी, सागर गुर्जर, मनीष गुर्जर, त्रिलोक अन्छेरा, जुगल सोनी, सिद्धार्थ पटवा, अविनाश कछेरा, मिहिर बाघमार, पुष्कर धाकड़, प्रकाश अहीर, भूपेंद्र दाधीच, चिराग दाधीच, अक्षय दाधीच, घनश्याम टाक आदि उपथित रहे।