आरएएस चयनित हुए मोतीराम जाट का स्वागत।


भूपालसागर। आर. ए. एस. चयनित मोतीराम जाट का आईटीआई कपासन में किया सम्मान। कपासन आई.टी.आई. फिटर व्यवसाय में आई.टी.आई. करने के बाद मोतीराम जाट ने कठिन परिस्थितियों में रहकर आर. ए.एस. में चयन होने पर मोतीराम जाट ने वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं, प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि ऊंचाइयों को छूने के लिए लक्ष्य बनाकर प्रशिक्षण करना चाहिए। संस्थान के प्राचार्य कृष्ण गोपाल पानेरी ने प्रशिक्षणार्थियों को सादा जीवन उच्च विचार रखने वाले व्यक्तित्व मोतीराम जाट से प्रेरणा लेने को बताया।  
 कार्यक्रम को आई.टी.आई. कपासन के वरिष्ठ अनुदेशक अनिल हर्ष ने आयोजित किया। वह कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य के.जी. पानेरी ने की। गोपाल लाल कुमावत, प्रमोद बुनकर, जितेंद्र कुमावत, श्याम सिंह राठौड़, भेरू नाथ योगी, योगेश गर्ग, शुभम व्यास, अनुराग गर्ग आदि अनुदेशकों ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक नरेंद्र कुमार राव ने किया।