एआईसीसी सदस्य जाड़ावत व पूर्व विधायक चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने एआईसीसी सदस्य पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत व पूर्व विधायक बड़ीसादड़ी प्रकाश चौधरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है शहर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश सोनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को हापुड़ जिले में व पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी को धौलाना विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है नियुक्त पूर्व विधायक जाड़ावत व प्रकाश चौधरी कल दो से तीन हफ्तों के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो जाएंगे अभी कुछ दिनों पूर्व ही दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने इनकी मीटिंग लेकर जिम्मेदारी सौंपी