अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किए मास्क वितरण



चित्तौड़गढ़ 06 दिसम्बर। रविवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जनाबे आली आबिद कागजी के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ में अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार ने किए मास्क वितरण                 अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष सिद्दीक खान ने बताया कि कोविड-19 को बढ़ता देखते हुए राजस्थान सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए जिला अध्यक्ष इतिहास लोहार के नेतृत्व में मोहर मंगरी, भीलो की झोपड़ी, पन्नाधाय बस स्टेण्ड, लौहार मोहल्ला, पावटा चैक  पर अल्पसंख्यक कांग्रेस की तरफ से लगभग 300 मास्क का वितरण किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी ने पूरे राजस्थान में  अल्पसंख्यक विभाग के बैनर तले  मास्क वितरण का आगाज किया जिसकी शुरुआत चित्तौड़गढ़ जिला से की गई। इस मौके पर अल्पसंख्यक कार्यकर्ता इम्तियाज हुसैन लौहार, शहर अध्यक्ष सिद्दीक खान, जिला संगठन मंत्री नवाब खान, अफजल भाई, वार्ड 51 कांग्रेस प्रत्याशी जमील अहमद, मोनू खान, बाबू, अकरम, शाहरुख मेरासी सहित कई अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।