एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा बने विप्र फाउंडेशन चित्तौड़गढ़ जिला महामंत्री


चित्तौड़गढ़ । विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा जी के निर्देशन पर प्रदेश महामंत्री महिला इंदिरा शर्मा व जिलाध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीकांत जोशी ने भाजपा के नगर महामंत्री एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा को विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया। 

प्रदेश महामंत्री इंदिरा शर्मा ने बताया कि इनकी नियुक्ति से विप्र के सभी पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, विप्र चैंबर्स के चेयरमैन अरविंद व्यास, अभिषेक मेनारिया, संदीप वोहरा, वेदव्रत शर्मा, मनोज सुखवाल, सुरेश शर्मा, योगेश सारस्वत, विकास शर्मा, प्रणव शर्मा, गोपाल शर्मा, सचिन त्रिपाठी व अन्य सभी ने खुशी जाहिर की।

इनकी नियुक्ति से विप्र समाज ब्रह्म समाज की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे जिससे ब्रह्म समाज की एकता बनी रहेगी व विप्र समाज द्वारा सामाजिक समरसता को भी बनाए रखने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने का प्रयास करते हुए एक विशाल संगठन खड़ा करने का प्रयास उच्च पदाधिकारियों के साथ मिलकर करने का प्रयास करेंगे।