कानजी खटीक पुनः बने अखिल भारतीय खटीक समाज के जिलाध्यक्ष

चित्तौड़गढ़ 17 नवम्बर। अखिल भारतीय खटीक समाज प्रदेश कार्यकारिणी ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष कानजी  गोल्डमैन को पुन चित्तौड़गढ़ का जिला अध्यक्ष बनाया है।

जानकारी देते हुए प्रकाश खटीक ने बताया कि अखिल भारतीय खटीक समाज प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी महिंद्रा, महासचिव सीपी महिंद्रा ने केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर अखिल भारतीय खटीक समाज चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल खटीक को पुनः नियुक्त किया गया। चित्तौड़गढ़ आगमन पर समाज के लोगों ने कीर खेड़ा चैराहा पर साफा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सुरेश खोईवाल, महेंद्र खींची, कालूराम खटीक, चंचल खटीक, संजय खटीक, मनीष खटीक, प्रकाश खटीक, मुकेश खटीक, भेरूलाल, बाबूलाल, नारायण लाल, धनश्याम खटीक, मनोज खटीक, अरुण चंदेल, सुरेश लाल सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं समाज जन उपस्थित रहे।