युवक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को किया याद

चित्तौड़गढ़ 19 नवम्बर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के जयंती पर गुरूवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर निर्धन असहाय लोगों को कंबल वितरण किया।

युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश वरिष्ठ महासचिव अभिमन्यु सिंह जाड़ावत एवं विधानसभा अध्यक्ष युवराज श्रीमाली के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें याद किया एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। उसके पश्चात गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किये। इस अवसर पर शहर कांग्रेस महामंत्री सावन श्रीमाली, नितिन वर्मा, गिरवर सिंह, प्रांजल गर्ग,रिजवान अशरफी, शुभम वैष्णव, रामेश्वर माली, प्रतीक गर्ग, राहुल सोलंकी, मनोज वैष्णव, निखिल पांडे, अक्षय प्रसाद, भरत श्रीमाली, गोपाल, प्रभु लाल चैधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।