श्री परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा का निम्बाहेड़ा से प्रवेश पर रथ का किया स्वागत


निम्बाहेड़ा। विप्र फाउण्डेशन द्वारा केंद्र सरकार व अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से अरुणाचल के लोहित स्थित श्री परशुराम कुण्ड स्थान पर स्थापित हो रही 51 फिट की श्री परशुराम मूर्ति के प्रचार प्रसार हेतु पूरे देश में अमृत भारत रथ द्वारा श्री परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा का चित्तौड़गढ़ जिले में निम्बाहेड़ा से प्रवेश पर स्थानीय ब्राह्मण समाज के विप्र बन्धुओ द्वारा महाराणा प्रताप सर्किल पर जोरदार स्वागत कर रथ में सवार भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की। यहां विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष केके शर्मा ने नितिन चतुर्वेदी के साथ महाराण प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान रथ के साथ केके शर्मा विप्र फाउण्डेशन प्रदेशाध्यक्ष, सत्यनारायण पालीवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, भंवरलाल मंगरोप उदयपुर जिला उपाध्यक्ष, भवानी बीकानेर रथ प्रभारी, सन्त रामनारायण दास, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी माधव शर्मा, विप्र फाउण्डेशन चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री पवन शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, जिला सरंक्षक गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, अजय तिवारी, महामंत्री विकास पाठक, ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जिला महामंत्री योगेश सारस्वत, अरविंद व्यास आदि का भी माल्यार्पण कर एवं भव्य आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पंडित राधेश्याम सुखवाल, राधेश्याम जोशी, मानमल शर्मा, जानकीलाल जोशी, यूएस शर्मा, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, तुलसीदास सनाढ्य, मदन सुखवाल, गणपत सुखवाल, गिरजा शर्मा, मनोज शर्मा, पं.प्रह्लाद शर्मा, जगदीश खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, पुष्कर शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, सत्यनारायण मेनारिया, विनोद पुष्करणा, संजय शर्मा, डीके मेनारिया, दीपक मेनारिया, मुकेश मेनारिया, पुष्कर मेनारिया, श्रीमती आरती शर्मा, निर्मला शर्मा, रेखा तिवारी, कमलेश शर्मा, राजेन्द्र गौड, जगदीश व्यास, सत्यदेव पानेरी, लोकेंद्र आचार्य, विजय नागदा, गोपाल वैष्णव, रमेश वैष्णव, अनिल वैष्णव, नरेंद्र शर्मा, सत्यनारायण जोशी एवं नन्दकिशोर मेनारिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।