4 दिसंबर से श्री गंगेश्वर महादेव से होगा जनाक्रोश यात्रा का आगाज, आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध में ली जानकारी


निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं नाकामियों तथा 4 साल के कुशासन के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा निकलने वाली जन आक्रोश यात्रा का निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बम्बोरी स्थित श्री गंगेश्वर महादेव से 4 दिसंबर को होगा। इसकी तैयारियों एवं आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को पूर्व विधायक एवं जन आक्रोश यात्रा संयोजक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान एवं यात्रा के सह संयोजक बगदीराम धाकड़, छोटीसादड़ी पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत के साथ भाजपा पदाधिकारी श्री गंगेश्वर महादेव पहुंचे। इस अवसर पर नवलखा एवं भाजपा पदाधिकारियों ने जन आक्रोश यात्रा के रूट मेप के साथ ही यात्रा के शुभारम्भ पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से विमर्श किया।
इस दौरान छोटीसादड़ी के जन आक्रोश संयोजक महावीर सिंह कृष्णावत, निम्बाहेड़ा नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, भाजयुमो महामंत्री दिनेश सोमानी, छोटीसादड़ी महामंत्री वरदीचंद धाकड़, सुरेश धाकड़, पूर्व सरपंच बगदीराम जणवा, सहकारी समिति उपाध्यक्ष दीपक मूंदड़ा, दिनेश माली, शंकर धाकड़, ग्राम पंचायत संयोजक लोकेश सुथार, बूथ अध्यक्ष ककू सिंह पंवार, रामेश्वर लाल जणवा, सुरेश प्रजापत, प्रकाश खोईवाल, सुरेश नाथ, सुरेश धाकड़ सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके पश्चात छोटीसादड़ी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रामचंद्र माली एवं पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर आदि भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर जन आक्रोश यात्रा के रूट चार्ट एवं तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया।