बालाजी महाराज का किया रुद्राभिषेक


बम्बोरी। बुद्ध पुर्णिमा के उपलक्ष में बंबोरी कस्बे के खेड़ापति हनुमानजी, खाकलदेवजी, शीतला माता, ग्वाज माता,चामुंडा माता, गुड्डुर का देवरा आदि मंदिरों समस्त ग्रामवासियो की और से चन्दा एकत्रित कर 11 दिवस तक अखंड ज्योत जलाकर हवन अनुष्ठान किया। प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र में महामारी रोकथाम,खुशहाली की कामना हेतू विभिन्न मंदिरों में ज्योत जलाई गई। साथ हो गाँव वाले बालाजी मंदिर पर ग्रामवासियो का प्रतिनिधि मंडल के रूप में पटेल लक्ष्मीलाल जणवा व मोहनलाल जणवा,देवीलाल जणवा,शंकरलाल सेन, कारूलाल गायरी, अशोक आमेटा व बजरंगदल के कार्यकर्त्ता की उपस्थिति में बालाजी महाराज का रुद्राभिषेक व हवन आयोजित किया गया। तत्पश्चात बालाजी महाराज की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।हवन व रुद्राभिषेक का कार्य पंडित अशोक आमेटा द्वारा करवाया गया।