स्कूटी मिलने पर दिव्यांगों के खिले चेहरे, दिव्यांगों ने राज्य सरकार का जताया आभार

चित्तौड़गढ़ । शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांगों को स्कूटी वितरण करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक निदेशक समाज कल्याण जे पी अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य व जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पूर्व विधायक बड़ीसादड़ी प्रकाश चौधरी, कपासन प्रधान  भेरुलाल चौधरी, उपसभा पति कैलाश पंवार, पूर्व जिला प्रमुख व सरपंच बस्सी  जनक सिंह, प्रेम प्रकाश मूंदडा, डॉ राजा चौधरी, पार्षदगण नगर परिषद चित्तौडग़ढ़ उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम में 24 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की। स्कूटी पाकर दिव्यांगों की खुशी का ठिकाना न रहा एवं उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया। सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों की गतिशीलता में वृद्धि करने के लिए स्कूटी प्रदान की जा रही है। इस संबंध में पहले राज्य सरकार ने प्रदेश भर में 2000 स्कूटी वितरण करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता प्रकट करते हुए इसको 5000 कर दिया है। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ में भी स्कूटी वितरित की जा रही है।
मुख्य अतिथि जाड़ावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिव्यांगों के लिए सदैव चिंतित रहते हैं एवं दिव्यांगों के लिए निरंतर योजनाएं लागू कर राहत प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का यह कदम दिव्यांगों के आत्मविश्वास को मजबूती देगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए भी चिंतित हैं। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने समस्त दिव्यांगों को स्कूटी प्राप्त होने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि इससे सभी को संबल मिलेगा और यह उनके प्रगति में मददगार बनेगी।
पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री का इस योजना हेतु आभार जताया। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है एवं इस तरह का बजट आज तक किसी राज्य में प्रस्तुत नहीं हुआ। यह बजट गरीब, मजदूर, किसान सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्रम में स्कूटी प्राप्त करने वाले दिव्यांगों ने भी कहा कि राज्य सरकार ने स्कूटी प्रदान कर उन्हें काफी राहत पहुंचाई है और इसके लिए वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम मे मंच संचालन पारस टेलर, शारीरिक शिक्षक, गाड़िया लोहार स्कूल द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजन कमेटी में सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग से चंद्र प्रकाश जीनगर परिवीक्षा अधिकारी, चंद्र प्रकाश सुरतिया सामाजिक सुरक्षा अधिकारी,  नारायण  प्रसाद मीणा सहायक प्रसाशनिक अधिकारी,  राकेश कुमार लेखा अधिकारी, कालू लाल, छात्रावास अधीक्षक,  बस्सी व नन्द लाल,  फतेह सिंह, विकास,  विशाल,  श्रीमती सम्पत,  भगवती लाल व हीरो कम्पनी प्रतिनिधि  मनीष आदि मौजूद रहे।