राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह में चंदा डाँगी को किया सम्मानित, डाँगी ने चित्तोड़गढ़ का बढ़ाया गौरव।

चित्तौड़गढ़। समाज सेवा के क्षेत्र में  जिले में अपनी एक अलग ही पहचान रखने वाली चंदा डांगी जैन को शांति फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हैं।
  शान्ती फॉउंडेशन कार्यालय गोण्डा में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार शाह पद्मश्री महाराष्ट्र, विशिष्ट अतिथि सुनील दत्त मिश्रा अभिनेता छत्तीसगढ़, रेनू रॉव प्रवक्ता डायट गोण्डा, पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फॉउंडेशन गोण्डा, सुनील कुमार आनन्द के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ दहेज, भ्रूण हत्या एवं लिंग भेद जैसी कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन वीना आडवाणी तन्वी महाराष्ट्र ने किया, तकनीकी सहयोग वन्दना पटेल गोण्डा, स्वागत सुमन कुशवाहा कौशाम्बी ने किया, कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार आनन्द रहे।
 कार्यक्रम की आयोजक पिंकी देवी व अतिथियों द्वारा चन्दा डांगी सहित पूरे भारत के करीब 100 लोगों को सम्मानित किया गया।
  चंदा डाँगी को मिले सम्मान के बाद क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है तो वही उनको बधाइयां देने वालो का तांता लगा हुआ है।