चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने लता मंगेशकर के निधन पर ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दु:खद है। संगीत क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय रहेगा। लता दीदी के महान व्यक्तित्व को विश्व युगों-युगों तक याद रखेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।