बाण माता मंदिर दुर्ग में रावत चुंडा की जयंती दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ-साथ हवन, रात्री जागरण, पूर्णाहुति एवं वर्चुअल समारोह के साथ संपन्न।

चित्तौड़गढ़।चुण्डा स्मृति संस्थान के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य कान सिंह सुवावा ने बताया कि त्याग, बलिदान, स्वाभिमान की धरती पर माघ शुक्ल पक्ष की भीमा अष्टमी को अवतरित  पितृ भक्त महारावत चुंडा जी का जन्मोत्सव चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित बाण माता मंदिर में रात्रि जागरण व भजन कीर्तन के साथ प्रारंभ हुआ जो दिनांक 8 फरवरी 2022 को प्रातः कालीन 6:00 बजे हवन के साथ प्रारंभ होकर पूर्णाहुति के मुख्य अतिथि कर्नल रणधीर सिंह बस्सी, तहसीलदार शिव सिंह, पुजारी राजेश पालीवाल व पंडित अरविंद भट्ट के सानिध्य में रावत चुंडा जी की प्रतिमा पर  पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
  इस कार्यक्रम में यह यज्ञ में विराजने वाले दलपत सिंह तिलौली, चावंड सिंह दांतड़ा, महेंद्र सिंह नेतावल गढ़ पांचली, गजराज सिंह नेतावल गढ़ पाछली, महेंद्र सिंह भचेडी उदयपुर, सोहन सिंह सावा, व कान सिंह सुवावा, गोविंद सिंह सांडा मध्य प्रदेश से उपाध्यक्ष जौहर स्मृति संस्थान , महेंद्र सिंह शक्तावत जामुनिया रावजी  सहित कई महानुभाव यज्ञ हवन में जोड़े सहित विराजे। 
 इस अवसर पर गुप्त नवरात्रि होने से अष्टमी के दिन मां बाण माता को पोशाक धारण कराकर ,पूजा अर्चना व आरती की गई। प्रातः 9:00 बजे पूजा अर्चना व महारावत चुंडा जी के पुष्पांजलि सैकड़ों भक्तों के सानिध्य में अर्पित की गई। इस कार्यक्रम के बाद शाय: 7:00 बजे वर्चुअल समारोह आयोजित किया गया । इस वर्चुअल समारोह की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा आयोग के अध्यक्ष दरियाव सिंह आमदला ने की। इस कार्यक्रम में साहित्यकार मनीषी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा उदयपुर, डॉ. नर सिंह परदेसी जलगांव महाराष्ट्र, डाॅ. लोकेंद्र सिंह ज्ञानगढ़ महामंत्री रावत चुंडा स्मृति संस्थान मेवाड़, कर्नल रणधीर सिंह बस्सी, भगवत सिंह सांवला जी का खेड़ा, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मांडलगढ़ भीलवाड़ा के महामंत्री दिनेश सिंह लाडपुरा ने रावत चुंडा जी के व्यक्तित्व ,कृतित्व पर प्रकाश डाला।
  इस कार्यक्रम में सुदूर सात समुंदर पार मॉरीशस गहलोत राजपूत काउंसिल के अध्यक्ष विजय भान्तु,  कनाडा से डॉ. एमपी सिंह मेवाड़, भारत के विभिन्न प्रांतों के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व उत्तराखंड से प्रिंसिपल गायत्री मिश्रा मेजा रावत जितेंद्र सिंह पूर्व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, बेगू सवाई रावत महा सिंह , जौहर स्मृति संस्थान के कोषाध्यक्ष नरपत सिंह भाटी, अधिवक्ता उम्मेद सिंह पिपरौली अजमेर, क्षत्रिय युवक संघ के भंवर सिंह बेमला, गुजरात प्रांत से राजस्थान राजपूत परिषद सूरत के पदाधिकारीगण, मुंबई से जगदीश सिंह भानुजा, ब्रजराज सिंह  खारडा, समाजसेवी विरेन्द्र सिंह तलावदा सहित कई महानुभाव कार्यक्रम में शिरकत की। 
 कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संस्थान के संयुक्त मंत्री यशपाल सिंह नीमझर ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य कान सिंह सुवावा ने किया । कार्यक्रम के अंत में आभार तकनीकी विशेषज्ञ महिपाल सिंह ब्यावर ,सतपाल सिंह भाटियों का खेड़ा एवं लाजवंती खटवानी ने धन्यवाद आभार प्रकट किया।