सांसद कार्यलय में हुई भारत तिब्बत मंच की बैठक, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया अभिनन्दन, कार्यकारिणी विस्तार किया।

चित्तौड़गढ़।भारत तिब्बत संवाद मंच राजस्थान चित्तौड़गढ़ प्रांत की मासिक बैठक सांसद कार्यालय में हुई।
राजस्थान क्षेत्रीय अध्यक्ष भारती वैष्णव के मुख्य आथित्य ओर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश प्रभारी श्याम लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
  प्रभारी श्याम लाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में मानसरोवर मुक्ति हेतु संकल्प एवं चाइना को आर्थिक कमजोर करने की कड़ी में चायनीस उत्पादों के बहिष्कार की बात कही।  
   कार्यकारिणी विस्तार की कड़ी में  राजस्थान क्षेत्रीय अध्यक्ष भारती वैष्णव के निर्देशन में प्रांत अध्यक्ष यशोदा भंडारी ने प्रांत संयुक्त मंत्री के पद पर राजेश जोशी एवं कन्हैयालाल  गर्ग को प्रांत मंत्री का दायित्व प्रदेश संगठन मंत्री मोतीलाल तिवारी के संयोजन से दिया।
  महिला जिलाध्यक्ष गायत्री उपाध्याय ने पंचायत स्तर तक कार्यकारिणी विस्तार की बात करते हुए प्रत्येक जनमानस के मन में मानसरोवर मुक्ति की जागृति करने की बात कही।
  इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर पूरी गोस्वामी घटियावली का अभिनंदन श्याम लाल शर्मा एवं मोतीलाल तिवारी व अतिथियों ने किया।
  जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर पूरी गोस्वामी ने अग्रिम महाशिवरात्रि पर्व पर मानसरोवर मुक्ति हेतु रुद्राभिषेक का संकल्प लिया।