दुर्ग गुंजा राष्ट्रवाद व देशभक्ति समर्पित नारो सेराष्ट्रवाद को समर्पित विशाल साईकल यात्रा।

चित्तौड़गढ़। स्वराज 75 आयोजन समिति के तत्वाधान में आज विभिन्न तहसीलों से प्रातः साईकल यात्रा में भाग लेने के लिए एकत्रीकरण पाडन पोल पर हुई।
  स्वराज 75 आयोजन समिति के संयोजक भूपेंद्र आचार्य ने बताया कि चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा, भदेसर, डूंगला, कपासन,बेंगू,गंगरार व अन्य तहसीलों से यात्रा भाग लेने के लिए साईकल यात्रीयो के त्रिवेणी संगम की रचना का विहंगम दृश्य दिखाई दिया।
   समस्त साईकलो पर भगवा ध्वज व तिरंगों से सुसज्जित रही यात्रा में सबसे आगे देश भक्ति गीतों से युक्त बेंड व गुड़ सवारों से युक्त भगवा व तिरंगा हाथ मे लिए सुशोभित रहे साथ ही साईकल यात्री पंक्तिबद कतार में अनुशासन के साथ भारत माता व वन्देमातरम के जय घोष के वातावरण के साथ दुर्ग को राष्ट्रभक्ति भाव देते हुए भारत माता का स्मरण किया जा रहा था,पूरी यात्रा को अनुशासित करने के लिए दीपक कसाना, मुदित मेनारिया अपनी टोली के साथ गणवेश में यातायात व्यवस्था में लामबंध दिखाई दिए राष्ट्र के प्रति प्राण न्यौछावर करने वाले देश भक्तो को याद करते हुए दुर्ग की ओर विशाल स्वरूप  में आगे बढ़ते रहै,प्रत्येक दरवाजे पर स्वतंत्रा में शहीदों की सजीव झांकियो का प्रदर्शन किया गया रास्ते मे यात्रियों में काफी उत्साह व उमंग व एकता का सन्देश प्रदर्शित कर रहे थे पाडन पोल से फतह प्रकाश तक आयोजक समिति के सदस्य पूर्ण सुरक्षा में डटे रहे विशाल साईकल यात्रा फतह प्रकाश प्रांगण में एक सभा मे परिवर्तित हो गई जहां प्रांगण व्यवस्था में समिति के प्रवीण टांक, देवी सिंह राव, विशेष कुमार गर्ग, धर्मपाल गोयल,बंशीधर कुमावत रहे दुर्ग पर फतह प्रकाश महल के यहां साईकल पर सवार ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे कि देश भक्ति के ज्वार में मग्न होकर शहीदों को याद कर रहे थे। साथ ही एक दृश्य देखने को मिला कि साईकल पर अपने अपने स्थानों से संस्कारो से युक्त युवा आम जनता से परेशानी ना हो इस हेतु अपने अनुशासन में दिखे यात्रा में विशेष ध्यान आकर्षित किया जिसमें सबसे कम उम्र के युवा 8 वर्ष ओर सबसे अधिक उम्र में वरिष्ठ 81 वर्ष तक के साईकल यात्रा में सम्मिलित हुए।
    समिति के प्रचार प्रमुख राजन माली ने बताया कि मंच पर आयोजन समिति के संरक्षक हेमंत जैन व मुख्य वक्ता संघ के सह प्रान्त प्रचारक विचारक चिंतक मुरलीधर,अनिरुध सिंह भाटी,डॉ सीताराम जाट रहे।
  कार्यक्रम की सुरुवात में देशभक्ति भाव युक्त काव्यगीत का गायन निखिल द्वारा किया गया,फिर मुख्य वक्ता मुरलीधर ने अपने उद्बोधन मे बताया कि भारत आजादी से पहले 97% शिक्षित रहा इसलिए हम विश्वगुरु कहलाये ओर हम विश्व गुरु ऐसे नही कहलाये विश्वगुरु हम तब से है जब से हमारे देश मे 500 विश्व विद्यालय थे जैसे कि नालंदा विश्वविद्यालय,तक्षशिला विश्व विद्यालय कार्यरत रहे हमने विश्व को ज्ञान दिया है इसलिए हम विश्वगुरु कहलाये,हमारे घरों में जैसे अनाज के ढेर रहते है वैसे उस समय हमारे घरों में सोने के सिक्के व कई बेशकीमती आभूषण रहे इसलिए हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाया,महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में अपना अहम योगदान दिया व केवल एक लंगोट में संघर्ष किया परन्तु यदि बात आती है बिना खड़क बिना डाल के हमे आजादी मिली यह सरासर गलत है आजादी के लिए हमारे देश के क्रंति कारी नोजवानो ने अपने प्राणों की आहुति देकर अपना यौवन न्योछावर किया जिस दुर्ग पर आज हम सभी इस स्वर्ण अवसर पर माता पन्नाधाय ने अपने पुत्र चंदन का बलिदान दिया यही वो दुर्ग है जहां तीन झोहर हुए है यही वो पुण्यधरा है जहां महाराणा प्रताप जैसे महाभारती के सपूत ने अपनी मातृभूमि के लिए संघर्ष किया अंत मे मुरलीधर ने कहा कि आप सभी युवा तरुणाई हो अपने निजी स्वार्थ एक दूसरे की निदा ना करते हुए छोटी छोटी बांतो को छोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में लगे साथ ही अपने उदभोदन मे कुछ देशभक्ति गीतों की पंक्तियों से सभी आनंदित हो गए समापन वंदेमातरम गीत के साथ हुआ कार्यक्रम के अंत मे स्वराज 75 आयोजन समिति के संरक्षक हेमन्त जैन ने समस्त आयोजन समिति के सदस्यों, पुलिस ,प्रशासन,लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया व आयोजन को सफल बनाने में जिन निजी विद्यालयों, समाजिक संस्थाओ ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग पर आभार व्यक्त किया व यातायात व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था हेतु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भी आभार व्यक्त किया गया।
   इस अवसर पर समिति के सदस्य देवीसिंह राव,विभाग प्रचारक शिवराज, धर्मपाल गोयल,प्रवीण टांक, दीपक कसाना,गोपाल लाल शर्मा, सुशील शर्मा, विश्वनाथ टांक, राजकुमार कुमावत,बालुलाल शर्मा, चंद्रशेखर सोनी,जयवर्धन शर्मा,श्रवण सोनी, मुकेश नाहटा,रवि वीरानी, पहलवान सालवी आदि समिति के सदस्य व्यवस्थाओ में अपनी अपनी जिमेदारी में लगे थे।
  आयोजन में पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद्र कृपलानी, सांसद सीपी जोशी,भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, जिला उप प्रमुख भूपेंद्र सिंह बाड़ोली,पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया,भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी,अर्बन कॉपरेटीव बैंक के संस्थापक इंदरमल सेठिया, हर्षवर्धन सिंह शक्तावत आदि उपस्थित रहे।