ज्ञानेश्वर पुरी गोस्वामी भारत तिब्बत संवाद मंच के जिलाध्यक्ष नियुक्त।

चित्तौड़गढ़।राष्ट्र की सुरक्षा मानसरोवर की मुक्ति हेतु संगठित राष्ट्रवादी संगठन भारत तिब्बत संवाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री मिहिर शिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भारती वैष्णव, सह क्षेत्रीय अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा की सहमति पर चित्तौड़गढ़ प्रान्त अध्यक्ष रामचन्द्र टेलर ने चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष के पद पर ज्ञानेश्वर पुरी गोस्वामी घटियावली को नियुक्त किया।
   नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस दायित्व का पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही, साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मंशा यह रहेगी कि हमेशा राष्ट्रीय चेतना एवं राष्ट्रीय संप्रभुता से जुड़े इस पवित्र अभियान को गति दे सकें और संगठन का व्यापक विस्तार किया जाएगा।
  जिलाध्यक्ष गोस्वामी ने कहा कि इस हेतु जल्द ही जिलेभर में कार्यकारिणी का विस्तार होगा, ओर यह संगठन जिले सहित देश भर में नए आयाम स्थापित करेगा।