अमृत महोत्सव के सूर्य नमस्कार सप्ताह के तृतीय दिवस पर लगाएं 9720 सूर्य नमस्कार।

चित्तौड़गढ़।आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में देश भर में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का आह्वान किया गया हैं।
इस अभियान के तहत विभिन्न संगठनों द्वारा सूर्य नमस्कार सप्ताह आयोजित किया जा रहा हैं।
इसी श्रृंखला में विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपालसागर द्वारा भूपालसागर नगर के सभी विद्यालय में सूर्य नमस्कार सप्ताह अभियान चल रहा हैं।
अभियान के तृतीय दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपालसागर में 170 छात्र छात्राओं ने 4420 सूर्य नमस्कार लगा कर अमृत महोत्सव महायज्ञ में अपनी आहुति दी। वहीं आदर्श विद्या निकेतन भूपालसागर के 35 भैया बहिनों ने 1750 सूर्य नमस्कार लगाएं। नगर में 202 पुरुष और 55 महिलाओं सहित 257 नागरिकों ने 9720 सूर्य नमस्कार लगाएं।
सूर्य नमस्कार संयोजक प्रहलाद सिंह चारण द्वारा सूर्य नमस्कार विधि एवं मंत्रोच्चार से सूर्य नमस्कार कराते हुए नियमित रूप से प्रतिदिन सूर्य नमस्कार लगाने का संकल्प दिलाया गया।
अवसर में प्रधानाचार्य दयाशंकर भट्ट, व्याख्याता सत्यनारायण मीणा किशन लाल गाडरी, हुकम सिंह चौहान, गणपत लाल, बाबू लाल गाडरी हीरामणि मोगरा,पवन कुमार, मदन लाल, ममता मीणा, अध्यापक राजमल मोची, दिनेश चन्द्र शुभम् चाष्टा मनीष सालवी जीगर राजपुरोहित की उपस्थिति रही।
इस अभियान का संचालन वरिष्ठ अध्यापक पंकज विजयवर्गीय ने किया। अन्त में प्रधानाचार्य दयाशंकर भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।