75 अमृत महोत्सव पर एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा।

निम्बाहेडा।आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारतवर्ष में यह वर्ष 75 अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। 
 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मन्त्री लक्ष्मी नारायण कुमावत व जिला संयोजक कन्हा रावत ने बताया कि 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में माल गोदाम रोड स्थित नेहरू गार्डन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा आरंभ हुई जो सुभाष चोक, मोती बाजार, कैंची चौराहा, चन्दन चोक, परसुराम सर्कल होते हुऐ शेखावत सर्कल एवं आदर्श कॉलोनी मुख्य मार्ग पर होते हुऐ विवेकानंद सर्कल पर पूर्ण हुआ।
 
जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

 नगर में तिरंगा यात्रा का सब्जी मण्डी चौराहा, मोती बाजार, चन्दन चोक सहित जगह जगह नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया वहीं रामदेव व्यायाम शाला के बाहर बीआरडी ग्रुप द्वारा स्वागत किया गया रास्ते में भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पुरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया तिरंगा यात्रा का विवेकानंद सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया कार्यक्रम के अंत में आजादी के लिए शहीद हुए सभी हुतात्माओं को याद करते हुऐ वंदन किया एवं कार्यक्रम के अन्त में सभी ने एक स्वर में लयबद्व होकर राष्ट्रगीत गाया और इसी के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा आरम्भ स्थल से लेकर समापन तक थानाधिकारी मदन लाल खटीक के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। 
  इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के रतन वेष्णव, पहलवान सालवी, महेन्द्रसिंह सहित चित्तौडगढ से आये पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकान्द की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। इस अवसर पर प्रतिक जैन, लक्ष्य राज, यष टांक ,अमन बाहेती,गोतम शर्मा, जतिन पूर्सवनी, नीरज, नवीन, नितिन, सस्कार, नरेन्द्र, देवेन्द्र, कुषाल, चेतन, शुभम, शिवम, दुर्गेश, राहुल, पवन, चिनु, तुषार, नितिन सुथार, पियुष सहित सेकडो की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे।