निंबाहेड़ा बार संघ के अध्यक्ष सेठिया बने, 4 वोट से मिली जीत।

निम्बाहेड़ा।बार संघ के गुरुवार को हुवे चुनाव में सत्यमेव सेठिया विजयी घोषित किये हैं। सेठिया चार मत से विजयी रहे हैं।
  पूर्व बार संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बडोली ने बताया कि अभिभाषक संघ निंबाहेड़ा की कार्यकारिणी के वर्ष 2022 के लिए अध्यक्ष पद पर चुनाव गुरूवार को हुवे। इसमें अध्यक्ष पद के लिए रवि कुमावत एवं सत्यमेव सेठिया मैदान में थे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र आवेदन अब्दुल कलाम का प्राप्त हुआ, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं सचिव पद पर महावीर जैन, सह सचिव अंकुर जैन, पुस्तकालय अध्यक्ष रवि छाजेड़, कोषाध्यक्ष इंद्रमल भांबी के आवेदन प्राप्त होने पर सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। ऐसे में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए रवि कुमावत एवं सत्यमेव सेठिया मैदान में थे। निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की है इसमें सत्यमेव सेठिया 4 मतों से विजय घोषित किए गए।