जिलाध्यक्ष नवीन पटवारी का जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया।


चित्तोड़गढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय मंच के जिलाध्यक्ष नवीन पटवारी का जन्मदिन जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओ ने हर्षोल्लास से मनाया।
   जिलाध्यक्ष पटवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में उपस्थित सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व युआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, कमलेश आमेरिया, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, गौरव त्यागी, नरेंद्र पोखरना, अनिल इनानी, शेलेन्द्र झंवर, देवकिशन जाट आदि मौजूद रहे जिन्होंने भीलवाड़ा फोरलेन स्थित रीवा बाग में पौधारोपण कर भाजपा नेता व मंच जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।

51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
 
नगर अध्यक्ष सुरेश बांगड़ ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय मंच के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश झंवर के नेतृत्व में  जिलाध्यक्ष नवीन पटवारी के जन्मदिन पर 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर अभिनन्दन किया एवं केक काटकर बधाई दी।
  इस दौरान दिनेश चतुर्वेदी, दिनेश कोदली, ललिता विरवाल, रवि कल, प्रदीप काबरा आदि सहित मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।