बिजयपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर हुआ प्रतिमा का अनवारण।

बस्सी।महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहत महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर बस्सी क्षेत्र के बिजयपुर कस्बे में बुधवार को प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का श्री श्री 108 श्री महंत वैष्णवदास जी महाराज के सानिध्य में अनावरण किया गया।
 कार्यक्रम की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सी.पी.जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के संस्थापक चंद्रवीर सिंह नमाना, राव नरेंद्र सिंह बिजयपुर, राव युगप्रदीप सिंह हमीरगढ़, राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार,  यशवर्धन सिंह बस्सी, चित्तौड़गढ़ प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह भाटी, बिजयपुर सरपंच श्याम लाल शर्मा, गढ़बोर चारभुजा सेवा संस्थान के संजय कुमार शर्मा, कान सिंह सुवावा, कर्नल रणधीर सिंह बस्सी, भानुप्रताप सिंह नाहरगढ़, राघवेंद्र सिंह भिछोर, महेंद्र सिंह राठौड़, भंवर सिंह खरडी बावड़ी, सी पी नामधरानी ने भाग लिया।
  कार्यक्रम में मेवाड़ क्षत्रिय सेना बस्सी तहसील अध्यक्ष विजय सिंह बिजयपुर ने बताया कि कार्यक्रम में कोविड19 की पालना करते हुए समाजिक दूरी का ध्यान रखा व कार्यक्रम को छोटे रूप में किया। उद्बोधन में चंद्रवीर सिंह नमाना ने कहा कि महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहत पूरे भारत मे महाराणा प्रताप की पांच सौ प्रतिमा व सौ स्मारक बनाने का लक्ष्य है। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि हमे महाराणा प्रताप के मार्गदर्शक पर चलने की जरूरत है। सांसद सीपी जोशी ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप मेवाड़ ही नही बल्कि पूरे देश के गौरव है हमे उनसे प्रेरणा लेनी चाइये।
  इस अवसर पर किरण सिंह बिजयपुर, कालू सिंह केलझर, महिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह जवासिया, युवराज सिंह बिजयपुर, लोकेंद्र सिंह, भारत सिंह, भवानीप्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित हुए।