पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत की प्रथम पुण्यतिथि पर मंत्री प्रमोद भाया ने गो पूजा कर लापसी का लगाया भोग।

डुंगला। श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ गौशाला बांसड़ा में पूर्व विधायक स्वर्गीय गजेंद्र सिंह शक्तावत की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गोपालन मंत्री प्रमोद भाया व विधायक ने गाय का पूजन कर लापसी का भोग लगाया। इस अवसर पर शक्तावत परिवार द्वारा समस्त गोवंश के लिए लापसी बना कर खिलाई गई।
गौशाला अध्यक्ष भरत जारोली ने बताया कि प्रमोद भाया गोपालन मंत्री,  प्रीति कुंवर गजेंद्र सिंह शक्तावत विधायक ने गो पूजन कर समस्त गोवंश को लापसी का भोग लगाया गया। भाया जी ने गौ शाला की व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और गौशाला को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संस्थापक सचिव श्याम चौबीसा ने बताया कि भाया परिवार की ओर से ₹51000 का सहयोग गौ सेवा के लिए प्रदान किया। गौशाला की ओर से मंत्री भाया व विधायक का गौशाला परिवार की ओर से अभिनंदन स्वागत किया गया। 
 इस अवसर पर रामेश्वर लाल व्यास , देवराम व्यास , सुरेश कुमार कोठारी , नरपत सिंह सोलंकी,  हीरालाल व्यास, राधेश्याम शर्मा, उषा चौबीसा, युवा नेता कुबेर सिंह चावड़ा,  सुनील कुमार नागोरी,  सुरेंद्र सिंह शक्तावत, थाना भींडर के एसएचओ देवेंद्र सिंह देवल, पुलिश थाना खेरोदा के  राजपुरोहित, राजेश कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे ।