जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक जैन का किया स्वागत।

                         
चित्तौड़गढ़-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा एवं सर्व समाज महिला संगठन चित्तौड़गढ़ की संयोजिका समाजसेवी रश्मि सक्सेना द्वारा चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन का ऊपरणा ओढ़ा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर चित्तौड़गढ़ नियुक्ति पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया एवं विभिन्न महिला उत्थान के कार्यक्रमों में पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन से सहभागिता का निवेदन किया गया जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक जैन ने सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।