कृषि विस्तार चारण को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई।


कपासन। पंचायत समिति के उप प्रधान हर्षवर्धन सिंह गाडन ने साफा एवम् नारियल भेंट कर कृषि पर्यवेक्षक हनुमान सिंह चारण को दी सेवानिवृत्ति विदाई।
 सेवा निवृति समारोह में अध्यक्षता जितेंद्र कुमार सहायक निदेशक कृषि विस्तार कपासन, मुख्य अतिथि हर्ष वर्धन सिंह गाडन उप प्रधान, विशिष्ठ अतिथि राम जश खटीक, हीरा लाल सालवी, सहायक कृषि अधिकारी प्रशांत कुमार जाटोलिया, जशवंत कुमार जाटोलिया, प्रभु लाल खटीक, कृषि पर्यवेक्षक संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र गौड़, शिव शंकर उपाध्याय, कृषि पर्यवेक्षक पारस मल रैगर, गोपाल चाष्टा, बालू राम शर्मा, राज कुमार शर्मा, आशा जोशी, पुष्पा प्रजापत, सुमित्रा जाट, वरिष्ठ सहायक राजेंद्र कुमार डीडवानिया, कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार पंचोली सहित कई ग्राम वासी उपस्थित थे।